उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

नवनियुक्त रम्पुरा चौकी इंचार्ज का पूर्व सभासद हरपाल सिंह ने बुके देकर स्वागत किया….

ख़बर शेयर करें -

पूर्व सभासद हरपाल सिंह ने किया रम्पुरा चौकी इंचार्ज का स्वागत….

रूद्रपुर- पूर्व सभासद हरपाल सिंह ने नवनियुक्त रम्पुरा चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी को बुके भेट कर उनका स्वागत किया। इस दौरान रम्पुरा चोकी मे तैनात सभी पुलिस कर्मियों को भी गुलाब देकर स्वागत किया। इस अवसर पर पूर्व सभासद हरपाल सिंह ने नवनियुक्त चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी को पूर्ण विश्वास दिलाया कि क्षेत्रवासी पुलिस के साथ कंधे से कंधा मिलाकर और उनका पूरा सहयोग करेंगे ताकि हमे क्षेत्र में गुण्डागर्दी, चोरी आदि

 

की घटनाओं से राहत मिल सके। नवनियुक्त चौकी इंचार्ज अर्जुन गिरी गोस्वामी ने आये हुए सभी जनप्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि पुलिस और  पब्लिक का सहयोग ही अपराधो को समाप्त कर सकता है और पुलिस सदैव जनता की दोस्त बनकर कार्य करती है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि क्षेत्र की जनता हमारा पूरा सहयोग करेगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  न्यायालय के गैर-जमानती वारंट पर चोरगलिया पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील की है कि वह किसी भी संदिग्ध व्यक्ति सहित क्षेत्र में होने वाले गलत कार्यो की जानकारी उन्हें तुंरत दे वह उस पर तुंरत प्रभाव से कार्यवाही करके आप सभी को संतुष्ट करेंगे। स्वागत करने वालो में नगर निगम के पूर्व ईओ नत्थू लाल कोली, पत्रकार अमन सिंह, पंकज अधिकारी समेत अनेको लोग उपस्थित रहे।