उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया धामी सरकार का पुतला दहन…..

ख़बर शेयर करें -

यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धामी सरकार का किया पुतला दहन….

हल्द्वानी – (अब्दुल मलिक) यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लगातार हो रही विधुत कटौती के विरोध में प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू के अगवाई में राज्य की धामी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया। इस मौके आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुऐ यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष हेमन्त साहू ने कहाँ ऊर्जा प्रदेश में पांच से 6 घण्टे की विधुत कटौती से जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में अनैतिक कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, 10 महिलाएं मुक्त, रिसॉर्ट सील

 

तत्काल विधुत कटौती नही रुकी तो छात्र छात्राओं को आगामी परीक्षा की तैयारी में व्यधान पैदा होगा। इस मौके पर काग्रेस नेता सन्दीप भासोड़ा और  कालाढूंगी विधानसभा उपाध्यक्ष रितिक आर्या और निखिल कुमार ने कहाँ राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही बीजेपी सरकार ने अच्छे दिनों के सपने दिखाकर जनता को परेशानी में डाल दिया है।

 

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में जनकल्याण शिविर बना समाधान का मंच, विभागों ने दी योजनाओं की जानकारी

इस मौके पर यूथ कांग्रेस पूर्व प्रवक्ता गौरव जयवाल, शहनवाज मालिक, मोनू चौहान, सचिन राठौर, मयंक गोस्वामी, हेमन्त पन्त, पंकज कश्यप, रवि कुमार, अंकुश बाल्मीकि, शिवम बाल्मीकि,साहिल राज आदि थे

यह भी पढ़ें 👉  बजून, पाटीयाखान और फगुनियाखेत में लगे 200 से अधिक पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश