उत्तराखण्ड ज़रा हटके बाजपुर

नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के बाजपुर के नगर अध्यक्ष बने आशु अहमद…

ख़बर शेयर करें -

बाजपुर-नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट की एक बैठक बाजपुर में आयोजित हुई, जिसमे सर्व सहमति से आशु अहमद, को बाजपुर का नगर अध्यक्ष चुना गया। इस अवसर पर मौजूद सभी पत्रकारों ने आशु अहमद को फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  फायरिंग प्रकरण में शस्त्र लाइसेंस निरस्त, जन सुरक्षा को बनाया आधार

 

वहीं एन.यू.जे. बाजपुर के नवनियुक्त अध्यक्ष आशु अहमद ने सभी पत्रकारों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी पत्रकार बंधुओं ने उन पर जो विश्वास जताया है वह सबकी उम्मीदों पर खरा उतरने का भरपूर प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की हर समस्याओं का निराकरण प्राथमिकता के आधार पर हो यह उनकी प्राथमिकता रहेगी।

 

यह भी पढ़ें 👉  राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार लालकुआं पहुंचे दिनेश आर्य, जगह-जगह हुआ स्वागत

वहीं परवेज हसन को उपाध्यक्ष, पंकज वर्मा महामंत्री, सलमान खान संगठन मंत्री, नौशाद रजा मीडिया प्रभारी पद पर चुने गए। बैठक की अध्यक्षता बाजपुर के पूर्व अध्यक्ष दीपक शर्मा व श्यामलाल गर्ग ने की। इस दौरान बाजपुर क्षेत्र के तमाम पत्रकार मौजूद रहे।