उधम सिंह नगर उत्तराखण्ड क्राइम

हत्या के दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार…..

ख़बर शेयर करें -

हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों कों किया गिरफ्तार….

जनपद ऊधम सिंह- सोमवार को राजेन्द्र प्रसाद रस्तोगी पुत्र स्व0 नारायण लाल रस्तोगी निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा उपस्थित थाना आकर एक किता तहरीर बाबत् शिकायतकर्ता के पड़ोस में रहने वाले चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर द्वारा वादी के पुत्र नितिन कुमार रस्तोगी को समय 08.45 बजे घर आकर अपने साथ ले जाना और समय 11.45 बजे पुनः घर आकर वादी के पुत्र की बेहोशी की हालत में पीछे प्लाट में पड़े होने की सूचना देने के बाद जिसको परिजनो ने तत्काल सरकारी अस्पताल ले जाने,चिकित्सकों द्वारा वादी के पुत्र को मृत घोषित कर देने सम्बन्धी दाखिल करायी गयी।

यह भी पढ़ें 👉  पक्के मकान की ओर बढ़े 182 परिवारों के कदम, मेयर ने ऑनलाइन जारी कराई दूसरी किश्त

 

दाखिला प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना हाजा में एफआईआर नं.-03/2023 धारा 304 आईपीसी बनाम् चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक कुमार के सुपुर्द हुई जिनके दौराने विवेचना संजय कुमार गुप्ता पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम बगोछा थाना पिहानी जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी वार्ड नं. 17 शिव कालौनी थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर का नाम मुकदमा वाला में प्रकाश में आया,जिसके द्वारा नामजद युवक चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं.17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर के

 

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की ऑनलाइन सुरक्षा पर पुलिस सख्त, हल्द्वानी में पॉक्सो और आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई

साथ अत्यधिक शराब का सेवन कर दोनों व्यक्तियों द्वारा वादी के पुत्र नितिन रस्तोगी के साथ गाली गलौच और मारपीट करने से मृत्यु हो जाने पर रात्रि से ही युवक गण घटना कारित कर और मुकदमा पंजीकृत होने से ही लगातार फरार चल रहे थे जो लगातार अपनी गिरफ्तारी से बच रहे थे। अभियोगों में तत्काल अनावरण और युवकों कि गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार,पुलिस अधीक्षक नगर के सफल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी खटीमा वीर सिंह के निर्देशन, प्रभारी निरीक्षक व वरिष्ठ उपनिरीक्षक खटीमा के नेतृत्व में थाना स्थानीय से टीम का गठन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सड़क पर मवेशी बना हादसे की वजह, कार खड्डे में पलटी - युवक ने तोड़ा दम

 

उक्त गठित टीम द्वारा आज बुधवार को  युवक गण (1) चन्द्रपाल पुत्र राजकुमार निवासी वार्ड नं.17 शिव कालौनी खटीमा थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर (2) संजय कुमार गुप्ता पुत्र बालकिशन निवासी ग्राम बगोछा थाना पिहानी जनपद हरदोई उत्तर प्रदेश हाल निवासी वार्ड नं.17 शिव कालौनी थाना खटीमा जनपद ऊधम सिंह नगर को टेड़ाघाट से गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्तार युवकों को आज समय से माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा हैं।