उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामपुर

पत्रकार को फर्जी मुकदमो में फसाने की साजिश को लेकर NUJ ने सौपा ज्ञापन….

ख़बर शेयर करें -

 

NUJ पत्रकार यूनियन के पत्रकारों में भारी आक्रोश-पढ़े क्या है पूरा मामला…..

रामनगर-कुछ असामाजिक तथ्य NUJ नगर अध्यक्ष HNN24×7 के पत्रकार को फर्जी मुकदमो में फसाने की साजिश रच रहे है। आपको बता दे कि 20 दिसम्बर को नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ) के नगर अध्यक्ष और HNN 24×7 न्यूज़ चेनल के पत्रकार के खिलाफ कुछ गुर्जरो ने एक ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर को को सौपा था जिसकी जानकारी NUJ पत्रकार यूनियन को व्हाट्सएप ओर सोसल मीडिया के माध्यम से प्राप्त होने के बाद नेशनलिस्ट यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट (NUJ) के पदाधिकारीयो और सदस्यों ने एक ज्ञापन पुलिस क्षेत्राधिकारी रामनगर को सौपते हुए बताया कि जिन गुर्जरो ने नगर अध्यक्ष के खिलाफ ज्ञापन देकर जो आरोप लगाए हैं। वो सरासर गलत ओर झूठे है।

यह भी पढ़ें 👉  रातभर चला ऑपरेशन, 41 असामाजिक तत्व हिरासत में, 14 वाहन सीज….

 

जो लोग ज्ञापन देने आए थे उनमें से मो० सफी पुत्र मो० आलम मो० असरफ, मो० सफी की पत्नी के खिलाफ रामनगर कोतवाली में घरेलू हिंसा, आस पड़ोस लोगो से मारपीट, वन विभाग के साथ मारपीट करने आदि ओर गामा पुत्र हासम स्वम ओर गामा के लड़के निवासी नत्थावली के हाथी के दांतो के साथ रंगे हाथों पकड़े गए थे रामनगर कोतवाली ओर वन विभाग में भी लोगो के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं। और वर्तमान में भी संदिग्ध गतिविधियों में शामिल है ओर जब पुलिस विभाग और वन विभाग उक्त लोगो पर कार्यवाही करता है तो नगर अध्यक्ष उन खबरों को निष्पक्ष रूप से प्रकाशित करता है

 

यह भी पढ़ें 👉  जसपुर में अग्निशमन सेवा दिवस पर जागरूकता की अलख, रैली निकालकर दिया सुरक्षा संदेश

इस द्वेष भावना के चलते नगर अध्यक्ष को फसाने की साजिश चल रही है। एक पीड़ित महिला जो की मो० असरफ पुत्र मो० सफी की पत्नी है। पीड़ित के मुकदमे रामनगर न्यायालय ओर हल्द्वानी न्यायालय में चल रहे है। हल्द्वानी न्यायालय ने जिसमे 66000 रुपये के रिकवरी वारंट भी जारी किए हैं। जिसमे नगर अध्यक्ष जी के द्वारा उस पीड़ित महिला को कानूनी मदद करने साथ ही इंसाफ दिलाने में उसकी मदद कर रहे हैं जो अब इनको हजम नही हो रहा है। पीड़िता ओर उसके परिवार सहित नगर अध्यक्ष के ऊपर भी एक पक्षीय फैसला करने के साथ ही पीड़िता ओर उसके परिवार की मदद ना करने का दवाब भी बनाया गया हैं

यह भी पढ़ें 👉  कालाढूंगी/नैनीताल_नशे के कारोबार पर पुलिस का प्रहार, अलग-अलग जगहों से दो गिरफ्तार.....

 

इस लिए नगर अध्यक्ष के उपर फर्जी आरोप लगा रहे हैं। NUJ पत्रकार यूनियन गुर्जरो के दिए गए इस ज्ञापन की कड़े शब्दों में निंदा करती हैं। निष्पक्ष जाँच कर दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करते हैं। जिला संरक्षक अनिल अग्रवाल, जिला महासचिव ऊधम सिंह राठौर, नगर अध्यक्ष सलीम अहमद साहिल, जिला प्रचार मंत्री रोशनी पाण्डे, ओम प्रकाश आर्यवंशी, सुरेंद्र सैनी, नाजिम कुरैशी आदि मौजूद रहे।