उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

कमान संभालते ही एक्शन में एसएसपी अर्पण यदुवंशी, समीक्षा बैठक के बाद मैस का किया औचक निरीक्षण

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल के नवागत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी ने कार्यभार संभालने के बाद जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों और विभिन्न शाखाओं के प्रभारियों के साथ परिचयात्मक एवं समीक्षा बैठक की। देर रात तक चली बैठक में उन्होंने जिले की भौगोलिक परिस्थितियों, संवेदनशील क्षेत्रों, कानून-व्यवस्था की चुनौतियों और स्थानीय समस्याओं की जानकारी लेते हुए बेहतर पुलिसिंग के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश दिए।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है, लेकिन प्रत्येक पुलिसकर्मी को अपनी बात रखने का भी पूरा अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ संवाद बनाए रखें और उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि पुलिसकर्मी बिना किसी झिझक के अपनी समस्या या बात उनके समक्ष रख सकते हैं। कार्मिकों की समस्याओं का अपने स्तर से हरसंभव समाधान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  होटल त्रिशूल के रसोईघर और स्टोर पर चला बुलडोजर, पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण

पर्यटकों और फरियादियों के साथ व्यवहार में दिखे संवेदनशीलता

एसएसपी ने कहा कि नैनीताल प्रमुख पर्यटन जनपद है, जहां देश-विदेश से पर्यटक और श्रद्धालु पहुंचते हैं। ऐसे में पुलिसकर्मियों का व्यवहार शालीन, संवेदनशील और जनहितकारी होना जरूरी है। उन्होंने निर्देश दिए कि थाना, चौकी और पुलिस कार्यालय पहुंचने वाले प्रत्येक फरियादी की शिकायत गंभीरता से सुनी जाए और प्राथमिकता के आधार पर उसका प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल के गांवों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत करने की पहल, सीएम से मिले मंत्री राम सिंह कैड़ा

उन्होंने अधिकारियों से आपसी समन्वय, जवाबदेही और टीम भावना के साथ कार्य करने को कहा। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और प्रभावी पुलिसिंग के लिए सभी अधिकारी एकजुट होकर काम करें। आने वाली चुनौतियों का सामना सामूहिक प्रयास और पूरी प्रतिबद्धता के साथ किया जाएगा।

पुलिस मैस का औचक निरीक्षण कर जांची स्वच्छता

समीक्षा बैठक के बाद एसएसपी अर्पण यदुवंशी ने कोतवाली परिसर स्थित पुलिस मैस का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मैस की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई और रखरखाव का जायजा लिया। संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वच्छता एवं बेहतर व्यवस्थाएं बनाए रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर पुलिस अधिकारियों की ब्रीफिंग, सुरक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप

उन्होंने कहा कि बेहतर पुलिसिंग के लिए आमजन के प्रति संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ-साथ पुलिस विभाग के भीतर अनुशासन, आपसी समन्वय और कार्मिकों की सुविधाओं का ध्यान रखना भी आवश्यक है।

बैठक में एसपी सिटी हल्द्वानी हरबंस सिंह, एसपी संचार रेवाधर मठपाल, क्षेत्राधिकारी रामनगर रविकांत सेमवाल, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद, क्षेत्राधिकारी भवाली अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी लव शर्मा, क्षेत्राधिकारी विनय सिंह, क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन नैनीताल समीरन भट्ट, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित सभी थाना-चौकी और शाखा प्रभारी मौजूद रहे। इसके अलावा प्रधान लिपिक, एकाउंटेंट, आशुलिपिक और पीआरओ सहित अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे।