उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

ड्यूटी से लौट रहे जीजा-साले को डंपर ने रौंदा, एक की मौत; दूसरा घायल

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – शहर में ड्यूटी से घर लौट रहे बाइक सवार दो लोगों को डंपर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में बाइक चला रहे 40 वर्षीय प्रताप की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ बाइक पर सवार साले रामबाबू गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सर्दी की दस्तक तेज, सात जिलों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार

जानकारी के अनुसार, प्रताप पुत्र गणेशी मूल रूप से उत्तर प्रदेश के कैमरी के निवासी थे। वह रुद्रपुर की सुभाष कॉलोनी में रहकर पल्लेदारी का काम करते थे। बताया गया कि वह अपने साले रामबाबू निवासी रमपुरा के साथ ड्यूटी समाप्त होने के बाद बाइक से घर लौट रहे थे। बाइक प्रताप चला रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में वारंटियों के खिलाफ पुलिस का अभियान, पांच आरोपियों की गिरफ्तारी

इसी दौरान रास्ते में उनकी बाइक डंपर की चपेट में आ गई। हादसे में प्रताप डंपर के नीचे आकर कुचल गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामबाबू घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे की सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।