उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नयना पीक पर फिर गुमशुदगी से हड़कंप, ग्राफिक एरा के छात्र की तलाश में जुटीं चार टीमें

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – नैनीताल की सबसे ऊंची चोटी नयना पीक पर घूमने गया ग्राफिक एरा का 19 वर्षीय छात्र अननव संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। बिहार के मुंगेर से आए तीन दोस्तों के साथ नैनीताल पहुंचे अननव के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू एजेंसियां उसकी तलाश में जुट गईं। एसडीआरएफ, दमकल विभाग, मल्लीताल कोतवाली पुलिस और वन विभाग की चार टीमें लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं।

जानकारी के अनुसार, बिहार के मुंगेर निवासी तीन युवक चार नवंबर को हल्द्वानी पहुंचे थे। उन्होंने अपने गांव के ग्राफिक एरा में पढ़ने वाले छात्र अननव से संपर्क किया। पांच नवंबर को सभी ने आसपास के क्षेत्रों में भ्रमण किया। इसके बाद शुक्रवार को चारों दोस्त किराये की स्कूटी लेकर नैनीताल पहुंचे।

यह भी पढ़ें 👉  11 किलोमीटर सड़क की बदलेगी सूरत, ल्वाड डोबा-गौनियारों मार्ग के लिए 3.05 करोड़ मंजूर

बताया गया कि अननव पहले भी नयना पीक घूम चुका था। इसी वजह से वह अपने तीनों दोस्तों को नैनीताल की इस प्रसिद्ध चोटी पर ले गया। चारों दोस्त दोपहर करीब 2:20 बजे नयना पीक के लिए रवाना हुए। इसी दौरान फोटो खींचते समय अननव अचानक लापता हो गया।

शाम को वन चौकी पहुंचकर दोस्तों ने दी सूचना

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरकाशी से श्रीनगर जा रही बस का चालक नशे में धुत, लंबगांव में पुलिस ने रोका

तीनों दोस्त शाम करीब 5:15 बजे टंकी बैंड स्थित वन चौकी पहुंचे और अननव के लापता होने की जानकारी दी। इसके बाद वे मल्लीताल कोतवाली पहुंचे। सूचना मिलते ही पुलिस और अन्य संबंधित विभागों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शनिवार सुबह फिर से व्यापक स्तर पर खोजबीन शुरू की गई।

चार विभागों की टीमें चला रहीं सर्च ऑपरेशन

कोतवाल मल्लीताल राजेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में एसडीआरएफ, दमकल विभाग, मल्लीताल कोतवाली पुलिस और वन विभाग की चार टीमें नयना पीक तथा आसपास के जंगल और दुर्गम इलाकों में छात्र की तलाश कर रही हैं। फिलहाल अननव का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

यह भी पढ़ें 👉  पेराई सत्र से पहले डीएम की दोटूक, किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी

पहले भी इसी क्षेत्र में लापता हुआ था किशोर

गौरतलब है कि नयना-किलबरी ईको टूरिज्म जोन में इससे पहले 19 नवंबर 2025 को 17 वर्षीय रुद्रपुर निवासी जयस भी लापता हो गया था। उसे करीब दो दिन की मशक्कत के बाद तलाश किया जा सका था। इस घटना के बाद एक बार फिर नयना पीक क्षेत्र में सुरक्षा और निगरानी को लेकर सवाल उठने लगे हैं।