उत्तराखण्ड ज़रा हटके देहरादून

देहरादून में जलागम विभाग की समीक्षा, मंत्री कैड़ा ने अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश

ख़बर शेयर करें -

देहरादून – जलागम मंत्री राम सिंह कैड़ा ने गुरुवार को जलागम निदेशालय सभागार में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए और जिन योजनाओं की प्रगति धीमी है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर निर्धारित समयसीमा में पूरा किया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  भवन मरम्मत से टैक्सी बाइक संचालन तक उठे मुद्दे, राज्यमंत्री ने सुनीं जनसमस्याएं

बैठक के दौरान मंत्री कैड़ा ने विभाग की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी लेते हुए कार्यों की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता जनहित से जुड़े विकास कार्यों को धरातल पर उतारना है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी स्वीकार नहीं की जाएगी।

गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर

मंत्री ने अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ काम करने और सभी योजनाओं को तय समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए।

नियमित मॉनिटरिंग कर प्रस्तुत करें प्रगति रिपोर्ट

कैड़ा ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि विकास कार्यों की नियमित निगरानी की जाए और योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट समय-समय पर प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम जनता को उनका लाभ समय पर मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धता, गुणवत्ता और समृद्धि का संदेश लेकर आज से सजेगा आंचल मेला

बैठक में सचिव दलीप जवालकर सहित जलागम विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।