उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

फुलसुंगा में दुकान बनी आग का गोला, रुद्रपुर-पंतनगर की दमकल टीम ने पाया काबू

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – शहर के फुलसुंगा क्षेत्र में तीनपानी डैम के पास गुरुवार तड़के जूते-चप्पल की दुकान में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की ऊंची लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरातफरी फैल गई। सूचना पर रुद्रपुर और पंतनगर की फायर यूनिट मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

यह भी पढ़ें 👉  शुद्धता, गुणवत्ता और समृद्धि का संदेश लेकर आज से सजेगा आंचल मेला

जानकारी के अनुसार, तीनपानी डैम के पास स्थित ‘डीएस फैशन’ नामक दुकान में गुरुवार तड़के अचानक आग भड़क उठी। दुकान से धुआं और लपटें उठती देख स्थानीय लोगों ने तत्काल फायर स्टेशन रुद्रपुर को सूचना दी।

अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देश पर रुद्रपुर फायर यूनिट तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंची टीम ने देखा कि दुकान आग की लपटों से घिरी हुई थी और आग तेजी से फैल रही थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पंतनगर से भी फायर यूनिट बुला ली गई।

इसके बाद दोनों फायर यूनिटों ने एमएफई से पंपिंग कर होजपाइप के माध्यम से पानी की बौछार की। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह बुझाया और उसे आसपास फैलने से रोकने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों को सिखाए सुरक्षा के गुर, पॉक्सो एक्ट और साइबर सुरक्षा की दी जानकारी

दुकान रिपु चौहान पुत्र विनोद चौहान की बताई गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट मानी जा रही है। अग्निकांड में दुकान को नुकसान पहुंचा है, हालांकि नुकसान का आकलन अभी स्पष्ट नहीं है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।