उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

बताशों और खिलौनों के जरिए स्वरोजगार को बढ़ावा, महापौर ने किया स्टॉलों का शुभारंभ

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने और रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसर विकसित करने की दिशा में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम ने नई पहल की है। बुधवार को नगर निगम कार्यालय परिसर में निगम द्वारा निर्मित शुद्ध बताशों और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉलों का महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने विधिवत उद्घाटन किया। इस दौरान महापौर ने स्वयं स्टॉल से खरीदारी कर स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया।

यह भी पढ़ें 👉  दुकानों में फायर एक्सटिंग्विशर रखें, दीपावली से पहले अग्निशमन विभाग की अपील

महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि नगर निगम की जिम्मेदारी केवल शहर की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को बढ़ावा देना भी उसकी प्राथमिकता है। इसी सोच के तहत निगम स्थानीय उत्पादों और जनहित से जुड़ी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने के प्रयास कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर, पर्यटन योजनाओं के 31 आवेदन मंजूर

उन्होंने कहा कि शुद्ध बताशों और खिलौनों की बिक्री के लिए लगाए गए स्टॉल इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इससे स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने के साथ ही रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं को भी बल मिलेगा।

महापौर ने सनातनी समाज सहित सभी नागरिकों से अपील की कि वे नगर निगम परिसर में लगाए गए स्टॉलों से अधिक से अधिक खरीदारी करें और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने में अपनी भागीदारी निभाएं। उन्होंने विश्वास जताया कि जनता के सहयोग से यह पहल स्थानीय उत्पादों को नई पहचान दिलाने में सफल होगी।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

इस अवसर पर नगर आयुक्त परितोष वर्मा, पार्षदगण, नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।