उत्तराखण्ड ज़रा हटके लालकुआं

तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार को रौंदा, स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

ख़बर शेयर करें -

लालकुआं – नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घायल युवक को स्थानीय लोगों की मदद से निजी क्लीनिक पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सुरक्षा में लापरवाही पर होगी कार्रवाई, अपराध समीक्षा बैठक में SSP के कड़े निर्देश

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर स्थित डीपीजी ट्रांसपोर्ट कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय राजीव कश्यप बाइक से वीआईपी गेट क्षेत्र से लालकुआं की ओर आ रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर में जैन ट्रांसपोर्ट के सामने पंतनगर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  श्रीनगर-कीर्तिनगर मार्ग पर हादसा, विधायक विनोद कंडारी को आईं हल्की चोटें

टक्कर से सड़क पर दूर जा गिरे बाइक सवार

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजीव कश्यप उछलकर सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें नगर के एक निजी क्लीनिक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें 👉  खगोलप्रेमियों के लिए खास रात, चंद्रमा के करीब नजर आएंगे मिथुन राशि के दो चमकीले तारे

क्लीनिक के चिकित्सक डॉ. विजय विश्वास ने बताया कि घायल के हाथ और पैर में चोटें आई हैं। प्राथमिक उपचार देने के बाद उनकी स्थिति को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।