श्रीनगर – बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को उफल्डा के समीप देवप्रयाग विधायक विनोद कंडारी की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन ने उनके वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में विधायक को हल्की चोटें आई हैं, जबकि वह सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार, विधायक विनोद कंडारी सोमवार को अपने वाहन से श्रीनगर से कीर्तिनगर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बदरीनाथ हाईवे पर उफल्डा के पास सामने से आ रहे एक अन्य वाहन ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।
हादसे में विधायक को हल्की चोटें आईं। हालांकि, वह सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षेत्र में दुर्घटना को लेकर चर्चा रही।


