उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

जनता की परेशानी पर अधिकारियों की जवाबदेही तय होगी, राज्यमंत्री भावना मेहरा का दोटूक संदेश

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण के कामकाज में लापरवाही और आम जनता की समस्याओं की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्राधिकरण का उद्देश्य जनता को परेशान करना नहीं, बल्कि उनकी समस्याओं का समाधान करना और क्षेत्र में व्यवस्थित विकास सुनिश्चित करना है। यह बात आवास सलाहकार परिषद की उपाध्यक्ष एवं राज्यमंत्री भावना मेहरा ने शुक्रवार को नैनीताल स्थित जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान कही।

बैठक में प्राधिकरण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों और जनसमस्याओं की समीक्षा करते हुए राज्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम जनता के साथ सहयोगात्मक व्यवहार किया जाए। किसी भी व्यक्ति को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक रूप से सरकारी कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें। उन्होंने कहा कि अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें और यह सुनिश्चित करें कि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

यह भी पढ़ें 👉  अखिलेश यादव के बयान पर मुख्यमंत्री धामी का हमला, कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल

अनुपस्थित अधिकारियों को फोन पर लगाई फटकार

समीक्षा बैठक में कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर राज्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई। उन्होंने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन करवाकर फटकार लगाई और उनकी जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिले में प्राधिकरण के अंतर्गत संचालित विभिन्न विकास कार्यों में शिथिलता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  बेरोजगार युवाओं के लिए स्वरोजगार के अवसर, पर्यटन योजनाओं के 31 आवेदन मंजूर

राज्यमंत्री ने जिले की नगरपालिकाओं एवं नगर निगम क्षेत्रों में आवंटित आवासों की स्थिति की भी जानकारी ली। इसके अलावा जिला पंचायत एवं नगर पालिका क्षेत्रों में आवासीय भवनों के मानचित्रों की स्वीकृति के दौरान मार्गों की चौड़ाई से संबंधित नियमों में आवश्यक शिथिलीकरण करने के निर्देश दिए, ताकि नियमानुसार आम जनता को राहत मिल सके।

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि कार्यप्रणाली में लापरवाही, अनावश्यक देरी और जनसमस्याओं की अनदेखी किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं की जाएगी। जनता को राहत देना और उनकी शिकायतों का समयबद्ध समाधान करना प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की जिम्मेदारी है।

स्वागत के बाद हुई विभागीय समीक्षा बैठक

बैठक से पूर्व कार्यालय पहुंचने पर अधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने राज्यमंत्री भावना मेहरा का स्वागत किया।

यह भी पढ़ें 👉  युवक की मौत की जांच तेज, फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष नितिन कार्की, दया किशन पोखरिया, मनोज भट्ट, हरीश राणा, प्रदीप बिष्ट, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, पूर्व पालिकाध्यक्ष संजय वर्मा, सभासद लता दफौटी, गजाला कमाल, संतोष साह, शिवांशु जोशी, अखिलेश सेमवाल, मोहित लाल साह, आशुतोष चंदोला, अर्पण जैन, शुभम कुमार, पूरन चंद्र जोशी, कमलेश रावत, उज्ज्वल चंद्रा, नीतू जोशी, रचना मेहरा एवं मीनाक्षी आर्य सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वहीं, सहायक अभियंता अभिषेक कुमार, शिवम धीमान, अधिशासी अभियंता एसके सहगल, जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्य, प्रोजेक्ट ऑफिसर चांदनी बंसल सहित नगर निगम, जिला पंचायत, नगरपालिका, पर्यटन, विद्युत, उरेडा और लोक निर्माण विभाग के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।