उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

काठगोदाम-HMT-अमृतपुर बाईपास से कुमाऊं को मिलेगी जाम से राहत

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – काठगोदाम-HMT-अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग के स्थलीय निरीक्षण और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए जाने पर कैबिनेट मंत्री एवं भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि इस बहुप्रतीक्षित बाईपास के निर्माण से भीमताल विधानसभा क्षेत्र सहित पूरे कुमाऊं मंडल के लोगों और पर्यटकों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  जनसेवा सर्वोच्च प्राथमिकता, योजनाओं का नियमित आकलन करें विभाग: रामपाल सिंह

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को क्षेत्र के दौरे के दौरान काठगोदाम-HMT-अमृतपुर बाईपास मोटर मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्य तेजी से पूरा करने और गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए।

कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री के समक्ष इस बाईपास मार्ग के निर्माण की मांग रखी थी, जिसके बाद परियोजना को स्वीकृति मिली। उन्होंने कहा कि यह मार्ग क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा और लंबे समय से चली आ रही यातायात जाम की समस्या से राहत दिलाने में मदद करेगा।

कैड़ा ने कहा कि काठगोदाम और आसपास के क्षेत्रों में लगने वाले जाम के कारण स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाईपास बनने से यात्रा का समय कम होगा और क्षेत्र में पर्यटन तथा आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  पांच मुकदमों का हवाला देकर समीर खान पर गुंडा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्रवाई

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्वयं मौके पर पहुंचकर परियोजना का निरीक्षण करना और निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश देना क्षेत्र के विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंत्री कैड़ा ने भीमताल विधानसभा क्षेत्र और समूचे कुमाऊं की जनता की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।