उत्तराखण्ड ज़रा हटके भीमताल

महापुरुषों को नमन के साथ स्वच्छता का संदेश, विकास भवन में सीडीओ ने चलाया अभियान

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – विकास भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।

मुख्य विकास अधिकारी ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, संघर्ष तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि दोनों महान विभूतियों ने सत्य, अहिंसा, सादगी, अनुशासन, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के माध्यम से देश को नई दिशा दी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से महापुरुषों के आदर्शों को अपने व्यवहार और कार्यशैली में अपनाते हुए जनसेवा के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार - एसी आउटर बरामद

सीडीओ ने खुद उठाई झाड़ू

गांधी जयंती के अवसर पर विकास भवन परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डेय ने स्वयं झाड़ू लगाकर अभियान में सहभागिता की और अधिकारियों-कर्मचारियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।

उन्होंने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण के लिए स्वच्छता को केवल किसी अभियान तक सीमित रखने के बजाय इसे दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाना जरूरी है। उन्होंने परिसर की स्वच्छता बनाए रखने के साथ नियमित रूप से सफाई पर ध्यान देने को कहा।

यह भी पढ़ें 👉  मतगणना टेबल पर विवाद, मतपत्र फाड़ने के आरोप के बाद नैनीताल रोड पर हंगामा

पौधे रोपकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम के दौरान विकास भवन परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया। मुख्य विकास अधिकारी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। लगाए गए पौधों के संरक्षण और नियमित देखभाल पर भी विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सितारगंज कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में हरेकृष्ण मिस्त्री की जीत, सभी पदों के परिणाम घोषित

इस अवसर पर परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संतोष पंत, जिला पंचायतराज अधिकारी सुरेश बेनी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी मुकेश कुमार सहित विकास भवन के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।