उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

परतंत्रता से मुक्ति और राष्ट्र निर्माण में गांधी-शास्त्री का योगदान याद किया

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर कुमाऊं आयुक्त एवं सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने दोनों महापुरुषों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश को परतंत्रता से मुक्त कराने और राष्ट्र निर्माण में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री का महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  रामगढ़ के ग्रामीणों से रूबरू हुए मंत्री कैड़ा, समस्याओं के समाधान का भरोसा

आयुक्त दीपक रावत ने दोनों महान विभूतियों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके विचारों का स्मरण किया। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सादगी के सिद्धांत तथा पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का ‘जय जवान-जय किसान’ का उद्घोष आज भी देशवासियों को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में जिला स्तरीय कार्यशाला, 20 बच्चों ने प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभा प्रदर्शन

उन्होंने कहा कि महापुरुषों के आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इस अवसर पर आयुक्त कैंप कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।

यह भी पढ़ें 👉  गौलापार स्टेडियम की सुरक्षा मजबूत करने की कवायद, सांसद ने परखी व्यवस्थाएं