उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौलापार स्टेडियम की सुरक्षा मजबूत करने की कवायद, सांसद ने परखी व्यवस्थाएं

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नैनीताल-ऊधमसिंह नगर सांसद एवं पूर्व केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट ने सोमवार को गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स (स्टेडियम) का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने स्टेडियम को बाढ़ से बचाने के लिए किए गए सुरक्षा कार्यों और प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।

सांसद ने बताया कि एसडीएमएफ के तहत स्टेडियम की सुरक्षा के लिए 36.82 करोड़ रुपये की लागत से सुरक्षात्मक कार्य कराए गए हैं। इसके अलावा बाढ़ सुरक्षा के लिए 14.55 करोड़ रुपये की प्रस्तावित योजना पर भी काम होना है। उन्होंने निर्धारित समय से पहले सुरक्षा कार्य पूरा होने पर संबंधित विभाग के प्रयासों पर संतोष जताया।

यह भी पढ़ें 👉  भारी बारिश में दो मकानों पर गिरा आम का पेड़, चोरगलिया पुलिस ने लोगों को सुरक्षित निकाला

वन विभाग से सहयोग के निर्देश

निरीक्षण के दौरान सांसद ने प्रस्तावित 14.55 करोड़ रुपये की बाढ़ सुरक्षा योजना के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने वन विभाग से भी आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने को कहा, ताकि सुरक्षा कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।

इस दौरान सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं सहायक अभियंता, तराई पूर्वी वन प्रभाग और हल्द्वानी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी, खेल विभाग की उपसचिव राशिका सिद्धिकी समेत संबंधित अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

सर्किट हाउस में आपदा कार्यों की समीक्षा

निरीक्षण के बाद काठगोदाम स्थित सर्किट हाउस में सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता इंजीनियर संजय शुक्ल समेत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में आपदा से हुए नुकसान और पुनर्निर्माण के लिए प्रस्तावित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

यह भी पढ़ें 👉  नशे में वाहन चलाने पर पुलिस का शिकंजा, स्कॉर्पियो चालक पर कार्रवाई

सांसद ने नैनी झील की सुरक्षा, भीमताल डैम के पुनर्निर्माण और ऊधमसिंह नगर के बाजपुर से गुमसानी तक लेवड़ा नदी से होने वाली बाढ़ की समस्या को लेकर भी अधिकारियों से जानकारी ली।

अधिकारियों ने बताया कि नैनी झील की सुरक्षा के लिए 38 करोड़ रुपये तथा बाजपुर क्षेत्र में लेवड़ा नदी से बाढ़ सुरक्षा के लिए 18.84 करोड़ रुपये की योजनाएं तैयार कर शासन को भेजी गई हैं। वहीं भीमताल डैम के पुनर्निर्माण के लिए केंद्र से विशेषज्ञों की टीम बुलाकर तकनीकी परीक्षण कराया जाना प्रस्तावित है।

यह भी पढ़ें 👉  सीवर-पेयजल लाइन के नाम पर सड़कें खोदकर न छोड़ें, आयुक्त ने दिए चरणबद्ध काम के निर्देश

कृष्णापुर में भूस्खलन पर भी ली जानकारी

सांसद ने बलियानाला क्षेत्र में किए गए सुरक्षा कार्यों की गुणवत्ता और उपयोगिता पर संतोष जताया। साथ ही डाउनस्ट्रीम क्षेत्र में कृष्णापुर के आसपास हो रहे भूस्खलन की स्थिति की भी जानकारी ली।

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि यूएलएमएमसी की टीम द्वारा प्रभावित भू-भाग का स्थलीय निरीक्षण किया जा चुका है। इसकी रिपोर्ट सचिव आपदा को उपलब्ध कराई जाएगी, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।