उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

‘हे राम’ पुस्तक लेकर सीएम धामी से मिले लेखक, शोधपरक प्रयास की हुई सराहना

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को नैनीताल भ्रमण के दौरान लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने अपनी पुस्तक ‘हे राम-गांधी हत्याकांड की एक पड़ताल’ भेंट की। पुस्तक महात्मा गांधी की हत्या से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों और घटनाक्रम पर आधारित है।

यह भी पढ़ें 👉  पंतनगर में सहकारिता नेतृत्व प्रशिक्षण का शुभारंभ, सीएम बोले—गांवों को मजबूत बनाएगा सहकार

पुस्तक भेंट करने के दौरान लेखक प्रखर श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को पुस्तक के विषय और इसके लिए किए गए शोध के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुस्तक में गांधी हत्याकांड से जुड़े विभिन्न ऐतिहासिक पहलुओं और घटनाक्रम को शोध के आधार पर प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नंदा देवी महोत्सव में सुरक्षा का कड़ा पहरा, एसपी ने पुलिसकर्मियों को दिए निर्देश

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुस्तक भेंट करने के लिए लेखक का आभार व्यक्त किया और उनके साहित्यिक एवं शोधपरक प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के लेखन से इतिहास से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं को समझने में मदद मिलती है।

इस अवसर पर जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर भीमताल में सेवा कार्यक्रम, रक्तदान के साथ सुनीं जनसमस्याएं