उत्तराखण्ड ज़रा हटके सितारगंज

ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों पर शिकंजा, सितारगंज पुलिस ने आठ को किया गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

सितारगंज – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत सितारगंज पुलिस ने न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली को लेकर अभियान चलाया। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामलों में वांछित चल रहे आठ वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए उनके मकानों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान बाबा सिंह, इकरार हुसैन, अभिषेक मंडल, सुनील मूढ़ा उर्फ सुमित, राकेश मूढ़ा, अमित मूढ़ा, रोहित मंडल और कमलेश एलिस बिल्ला को गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पति ने पुलिस को फोन कर कहा- पत्नी की हत्या कर दी, मौके पर मिला महिला का शव

पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में कुछ एनआई एक्ट की धारा 138, कुछ भारतीय दंड संहिता (भादवि) की विभिन्न धाराओं तथा एक आरोपी आयुध अधिनियम से संबंधित मामले में न्यायालय द्वारा जारी वारंट पर वांछित था।

पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  मलबा आया तो खुद मौके पर पहुंचे SSP, जेसीबी लगाकर खुलवाया हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग

ये अधिकारी रहे अभियान में शामिल

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुंदरम शर्मा, वरिष्ठ उपनिरीक्षक जावेद मलिक, उपनिरीक्षक जगदीश तिवारी, उपनिरीक्षक जगत सिंह शाही, महिला उपनिरीक्षक बबीता टम्टा, अपर उपनिरीक्षक प्रेम सिंह बुरफाल, अपर उपनिरीक्षक कमलेश मेहरा समेत पुलिसकर्मी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  नंदाष्टमी महोत्सव में जनसेवा का संगम, कानूनी जागरूकता से स्वास्थ्य जांच तक मुफ्त सुविधा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।