उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

चोरगलिया में पुलिस की चेकिंग बनी कामयाब, कच्ची शराब के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – जनपद में नशे और अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चोरगलिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर जिले में अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में चोरगलिया पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  ‘डरें नहीं, मदद मांगें’, नैनीताल पुलिस ने छात्राओं को बताया आपातकालीन सुरक्षा का तरीका

थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान संदिग्ध गतिविधि के आधार पर एक युवक को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 250 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदेव सिंह (29) निवासी धौराडाम नजीमाबाद, थाना किच्छा, ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार उसके खिलाफ थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 43/2026, धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  पुष्कर सोसायटी ने जगाई महिला आत्मनिर्भरता की उम्मीद, 200 से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण

बरामदगी

  • 250 पाउच अवैध कच्ची शराब

पुलिस टीम

  • हे.कानि. जगदीश सिंह
  • हे.कानि. जगदीश कुमार
  • कानि. टेनिस सिंह

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  यातायात नियमों के प्रति जागरूक हुए एनसीसी कैडेट्स, पुलिस ने बताए सुरक्षा के तरीके