उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

शराब माफिया पर आबकारी विभाग की नजर, कलियावाला-खाईखेड़ा में दबिश

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने काशीपुर क्षेत्र में दो स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक व्यक्ति के घर से 30 लीटर कच्ची शराब मिली, जबकि खाईखेड़ा क्षेत्र के खेतों से करीब 120 लीटर अवैध शराब बरामद की गई।

आबकारी अधिकारियों के अनुसार आबकारी आयुक्त एवं संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमाऊं मंडल के निर्देश और जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर की टीम अवैध मदिरा के संचरण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चला रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बच्चों की सुरक्षा को लेकर आयोग सख्त, योगेश रजवार ने अभिभावकों को किया जागरूक

इसी क्रम में टीम ने ग्राम कलियावाला में दबिश दी। तलाशी के दौरान राम सिंह पुत्र सुरता सिंह के घर से 30 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। मामले में आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

इसके बाद आबकारी टीम ने ग्राम खाईखेड़ा में दबिश दी। यहां खेतों में तलाशी के दौरान करीब 120 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। शराब को कब्जे में लेकर अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया गया है। मामले में अवैध शराब के स्रोत और इसमें शामिल लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  रात में लापता युवक की सुबह मिली लाश, ट्रांसफार्मर के पास शव मिलने से हड़कंप

अवैध शराब के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

कार्रवाई करने वाली टीम में आबकारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह, उप आबकारी निरीक्षक आशीष सिद्दीकी, प्रधान आबकारी सिपाही कैलाश भट्ट, आबकारी सिपाही कृष्ण चंद्र, सुमन आर्या, अंजली गोसाईं और नैनिका राणा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी मंजूनाथ की कलाई पर सजा रक्षा सूत्र, ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी

आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विभाग की टीमों द्वारा क्षेत्र में लगातार निगरानी और दबिश की कार्रवाई की जा रही है।