उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामपुर

डायल-112 की सूचना पर दौड़ी पुलिस, धमकी देने वाला तमंचे के साथ गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – ऑपरेशन प्रहार के तहत रामनगर पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को 315 बोर के अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पर सार्वजनिक स्थान पर गाली-गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप है।

जानकारी के अनुसार 28 अगस्त को कोतवाली रामनगर में डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि मालधन चौड़ स्थित शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति गाली-गलौज करते हुए लोगों को गोली मारने की धमकी दे रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार ने तत्काल पुलिस टीम को मौके पर भेजा।

यह भी पढ़ें 👉  दोस्तों के साथ फोटो खींचने गया किशोर नदी में बहा, एसडीआरएफ जुटी तलाश में

पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर आसपास तलाश और चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को दिखाई दिया। पुलिसकर्मियों ने उसे रोककर पूछताछ करने का प्रयास किया तो वह पुलिस को देखकर मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

तलाशी में मिला तमंचा और कारतूस

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुरेंद्र (32) पुत्र बलवान सिंह, निवासी मालधन नंबर-7, शिव मंदिर, थाना रामनगर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सोशल मीडिया पर कथित धमकी का वीडियो वायरल, रामनगर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

अवैध हथियार की बरामदगी के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 268/2026, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित विवेचनाओं की समीक्षा में एसपी सिटी ने कसी लगाम, समयबद्ध कार्रवाई के आदेश

पुलिस टीम की तत्परता से टला संभावित विवाद

डायल-112 से मिली सूचना पर पुलिस के तत्काल मौके पर पहुंचने और संदिग्ध को पकड़ने से किसी अप्रिय घटना की आशंका टल गई। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज अधिकारी और कांस्टेबल विजेंद्र सिंह शामिल रहे।

रामनगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध हथियार रखने और सार्वजनिक स्थान पर भय या अराजकता का माहौल पैदा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।