उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

मुख्यमंत्री के आगमन से पहले पुलिस ने कसी कमर, वीआईपी सुरक्षा को लेकर ब्रीफिंग

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के काठगोदाम-हल्द्वानी क्षेत्र के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को वीआईपी सुरक्षा, कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा तथा यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र ने मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम में ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ब्रीफिंग की। उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों को अपने-अपने ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ तैनात रहने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  परिवार की चिंता बनी पुलिस की जिम्मेदारी, दो घंटे में लापता नाबालिग को खोज लाई पुलिस

कार्यक्रम स्थल पर रहेगा सख्त सुरक्षा घेरा

ब्रीफिंग के दौरान वीआईपी प्रोटोकॉल के अनुरूप कार्यक्रम स्थल, वीआईपी मार्ग और आसपास के क्षेत्रों में प्रभावी सुरक्षा घेरा बनाए रखने को कहा गया। अनधिकृत व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग के निर्देश दिए गए।

पुलिस अधिकारियों को वीआईपी मूवमेंट के दौरान निर्धारित मार्ग पर किसी भी प्रकार के अवरोध, अतिक्रमण या रुकावट को हटाने तथा मार्ग का पूर्व निरीक्षण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

यातायात व्यवस्था पर विशेष फोकस

मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए यातायात पुलिस और सीपीयू को बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए। निर्धारित ट्रैफिक प्लान का प्रभावी ढंग से पालन कराने और यातायात को सुचारू बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  किसानों की समस्याओं के समाधान को प्रशासन ने बढ़ाया कदम, एडीएम ने धरनास्थल पर पहुंचकर सुनी मांगें

पुलिसकर्मियों को ड्यूटी के दौरान आमजन और कार्यक्रम में आने वाले लोगों के साथ शालीनता, संयम और विनम्रता से पेश आने तथा आवश्यकता पड़ने पर उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा गया।

संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल सूचना देने के निर्देश

एसपी अपराध/यातायात ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया कि ड्यूटी के दौरान किसी भी संदिग्ध गतिविधि को नजरअंदाज न किया जाए और उसकी सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को दी जाए। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी समन्वय और संचार व्यवस्था को बेहतर रखने पर भी जोर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  सौंड में मेगा ड्राइव का आगाज, घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों को बताए जाएंगे कानूनी अधिकार

ब्रीफिंग में पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक संचार रेवाधर मठपाल, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार, क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी, क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल कुमार, प्रतिसार निरीक्षक हरकेश सिंह सहित विभिन्न थानों के प्रभारी निरीक्षक, यातायात पुलिस अधिकारी और वीआईपी ड्यूटी में नियुक्त पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।