उत्तराखण्ड काशीपुर ज़रा हटके

रामनगर रोड पर खड़ी कार में मिला युवक का शव, टेंट व्यवसायी संजीव की संदिग्ध मौत से मचा हड़कंप

ख़बर शेयर करें -

काशीपुर – रामनगर रोड पर राजपुर-प्रतापपुर के पास सोमवार देर रात सड़क किनारे खड़ी कार में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान कुंडेश्वरी क्षेत्र के ग्राम बाजावाला निवासी संजीव (26) के रूप में हुई है। संजीव टेंट व्यवसाय से जुड़ा था। परिजनों ने उसके माथे और गर्दन पर चोट के निशान मिलने के आधार पर हत्या की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  नशे की खेप लेकर निकला था 56 वर्षीय व्यक्ति, पुलिस चेकिंग में पकड़ा गया

जानकारी के अनुसार, सोमवार देर रात करीब 12 से 1 बजे के बीच राजपुर-प्रतापपुर के पास सड़क किनारे खड़ी कार में संजीव का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को कब्जे में ले लिया।

बताया गया कि संजीव की रामनगर के थारी क्षेत्र में टेंट की दुकान है। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों के अनुसार, संजीव के माथे पर चोट और गर्दन पर गहरा घाव था। इन्हीं चोटों के आधार पर उन्होंने उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताते हुए पुलिस से जांच की मांग की है।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अन्य संभावित साक्ष्यों और घटनाक्रम से जुड़े पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  तेज रफ्तार ने बुझाई एक और जिंदगी, काशीपुर के प्रतापपुर में बाइक सवार की हादसे में मौत

पुलिस के अनुसार, मौत के वास्तविक कारण का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की पड़ताल कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  शहीदों को नमन, तिरंगे को सलाम; ऊधमसिंह नगर में धूमधाम से मना आजादी का पर्व