उत्तराखण्ड क्राइम लालकुआं

लालकुआं पुलिस का शिकंजा, कच्ची शराब की खेप पकड़ी, सप्लाई नेटवर्क की जांच शुरू

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/लालकुआं – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में जनपद में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिंदुखत्ता पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए गोला गेट क्षेत्र से एक तस्कर को 116 पाउच कच्ची शराब और मोटरसाइकिल समेत गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने शराब सप्लाई करने वाले व्यक्ति का भी खुलासा किया है, जिसके खिलाफ भी पुलिस ने कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय सैनिक संस्था और एसएसबी ने मिलकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी लालकुआं विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजमोहन सिंह राणा के नेतृत्व में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान चौकी बिंदुखत्ता पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान गोला गेट के पास पुलिस ने सचिन पाठक पुत्र श्याम पाठक, निवासी इंदिरा नगर प्रथम, बिंदुखत्ता को डिस्कवर मोटरसाइकिल (यूके04एआर-5866) पर एक सफेद प्लास्टिक के कट्टे में 116 पाउच कच्ची शराब ले जाते हुए गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भूमि विवाद से वेतन भुगतान तक, आयुक्त ने जनसुनवाई में सुनाईं राहत की खबरें

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह सूरज गोस्वामी, निवासी इंदिरा नगर द्वितीय, बिंदुखत्ता के लिए प्रतिदिन 300 रुपये के मेहनताने पर शराब की बिक्री करता था। पुलिस को जांच में सूरज गोस्वामी की संलिप्तता के साक्ष्य भी मिले हैं, जिसके आधार पर उसके खिलाफ भी धारा 69-बी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।

इस मामले में कोतवाली लालकुआं में एफआईआर संख्या-125/2026 के तहत धारा 60/69-बी/72 आबकारी अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर की मौजूदगी में 8 नए पार्षदों ने ली शपथ, नगर निगम बोर्ड में हुआ स्वागत

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक गौरव जोशी (चौकी प्रभारी बिंदुखत्ता), कांस्टेबल वीरेन्द्र सिंह और कांस्टेबल प्रहलाद सिंह शामिल रहे।