उत्तराखण्ड ज़रा हटके भवाली

रामगढ़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन, पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का मिला लाभ

ख़बर शेयर करें -

रामगढ़ – प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुशासन एवं समर्पण–सेवा पखवाड़ा’ अभियान के अंतर्गत विकासखंड रामगढ़ के रामलीला मैदान, गोमतीगैर (सूपी) में बहुउद्देशीय जनसेवा शिविर का आयोजन किया गया। कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही मंच पर आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान किया तथा उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान किया।

शिविर में कुल 358 लाभार्थियों को विभिन्न विभागों की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान 27 शिकायतें एवं मांगपत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों के त्वरित समाधान के लिए संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में भारी बारिश: पुलिस ने नदी-नालों के किनारे रहने वालों को किया अलर्ट, सुरक्षित स्थानों पर भेजा

शिविर में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःशुल्क दवाइयों का वितरण किया गया। आयुर्वेद एवं होम्योपैथी विभाग ने भी लाभार्थियों को नि:शुल्क औषधियां उपलब्ध कराईं। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से दो पात्र महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गई। वहीं कृषि विभाग ने किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए 80 प्रतिशत अनुदान पर कृषि टूलकिट उपलब्ध कराने संबंधी जानकारी दी।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने कहा कि सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़े का उद्देश्य आमजन को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उनके घर-द्वार तक पहुंचाना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविरों में विभिन्न विभागों के अधिकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध रहते हैं, जिससे लोगों को बार-बार कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते और उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान हो जाता है।

यह भी पढ़ें 👉  विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर डीएम का फोकस, अधिकारियों को चेतावनी

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार जनहित, पारदर्शिता और जवाबदेही के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य विकास योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना तथा प्रत्येक नागरिक की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।

यह भी पढ़ें 👉  मरीजों से नियमित फीडबैक लेने के निर्देश, अपर सचिव ने परखी आयुष सेवाओं की गुणवत्ता

कैबिनेट मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिविरों में प्राप्त प्रत्येक शिकायत का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए उसका गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण किया जाए।

शिविर में ज्येष्ठ उप प्रमुख पूनम मेहता, उपजिलाधिकारी नवाजिश खालिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी (बाल विकास) अनुलेखा बिष्ट, खंड विकास अधिकारी शिवम अग्रवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।