उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई संत कबीर जयंती, समानता और सद्भाव का लिया संकल्प

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर – संत शिरोमणि कबीर साहब की जयंती के अवसर पर सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोतवाली के सामने स्थित संत कबीर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने संत कबीर के विचारों को आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक बताते हुए उनके बताए सत्य, समानता, सद्भाव और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि संत कबीर केवल महान संत ही नहीं, बल्कि समाज सुधारक और मानवता के सच्चे संदेशवाहक थे। उन्होंने अपने दोहों और विचारों के माध्यम से सामाजिक कुरीतियों, जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव का विरोध करते हुए प्रेम, सत्य और सद्भाव का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि संत कबीर को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर पुलिस हाई अलर्ट, रामनगर में वीआईपी ड्यूटी के लिए तैयार सुरक्षा तंत्र

कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी ने कहा कि संत कबीर ने समाज को जाति, धर्म और पाखंड से ऊपर उठकर मानवता का मार्ग दिखाया। आज के समय में उनके विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी सौहार्द, समानता और भाईचारे की भावना को मजबूत करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए।

कार्यक्रम में मौजूद कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संत कबीर का जीवन सत्य, सादगी, सामाजिक समरसता और मानव सेवा का प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आने वाली पीढ़ियों को भी सदैव सही दिशा दिखाते रहेंगे। वक्ताओं ने समाज से संत कबीर के बताए मार्ग पर चलकर प्रेम, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  काठगोदाम की सिंचाई नहर में में मिला शव, हर पहलू से कर रही जांच पुलिस

इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पार्षद राजू कोली, दर्शन कोली, पूर्व पार्षद प्रीति साना, उमा सरकार, बाबू विश्वकर्मा, नवीन खेतवाल, जमुना प्रसाद, कोमल राम कोली, दीपक सागर, हरप्रीत सिंह विर्क, ओमपाल कोली, गब्बर कोली, सतीश कोली, कांति रानी कोली, कमला देवी, जमुना देवी, लक्ष्मी देवी, राजकुमारी, बबली, नन्ही देवी, नन्ही कोली, विद्या रानी, महेंद्रवती, राजू गुप्ता, रामसेवक कोली, दिनेश कोली, चंद्रसेन कोली, राजवीर सिंह विर्क,

यह भी पढ़ें 👉  एसएसपी नैनीताल के निर्देश पर मुक्तेश्वर पुलिस का शिकंजा, शराब तस्कर गिरफ्तार

सुखवंत सिंह विर्क, कुंवर पाल कोली, हिम्मत राम कोली, शैलेंद्र कोली, आशीष श्रीवास्तव, देशराज कोली, सत्य प्रकाश कोली, रोहतास कोली, राकेश कोली, सोमपाल कोली, पप्पू कोली, सियाराम कोली, भूरा गुप्ता, जोहर गुप्ता, राजू, रामचंद्र, सोनू श्रीवास्तव, सतपाल गंगवार, राजेश सिंह, मनोज गंगवार, नारायण पाल, मनीष गंगवार, नंदकिशोर, शरीफ हुसैन, राजू गंगवार तथा जिला उपाध्यक्ष कोली समाज महेश कोली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।