उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

दिन-रात की मेहनत लाई रंग, विजय कर्नाटक ने सबसे पहले पूरा किया एसआईआर लक्ष्य

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के अंतर्गत 59 हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में विजय कर्नाटक शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने वाले पहले बीएलओ बन गए हैं। अपनी मेहनत, लगन और कर्तव्यनिष्ठा के बल पर उन्होंने निर्धारित लक्ष्य समय से पहले पूरा कर एक मिसाल कायम की है।

नगर निगम हल्द्वानी में लिपिक पद पर कार्यरत विजय कर्नाटक को रानीबाग क्षेत्र, नई बस्ती एवं रोडवेज डिपो के समीप स्थित कमेटी लाइन क्षेत्र में बीएलओ की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। प्री-एसआईआर चरण से ही उन्होंने लगातार क्षेत्र में सक्रिय रहकर मतदाताओं से संपर्क किया और दिन-रात मेहनत करते हुए सभी आवश्यक गणना प्रपत्रों एवं डबल फार्मों का कार्य पूरा किया।

यह भी पढ़ें 👉  महापौर की मौजूदगी में 8 नए पार्षदों ने ली शपथ, नगर निगम बोर्ड में हुआ स्वागत

सोमवार 22 जून को विजय कर्नाटक ने अपने बूथ का एसआईआर कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण कर इसकी रिपोर्ट सिटी मजिस्ट्रेट एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ए.पी. वाजपेयी को सौंप दी। उनकी इस उपलब्धि पर सिटी मजिस्ट्रेट ने उनकी सराहना करते हुए नगर आयुक्त पारितोष वर्मा को भी उनके उत्कृष्ट कार्य की जानकारी दी।

विजय कर्नाटक ने अपनी सफलता का श्रेय सिटी मजिस्ट्रेट ए.पी. वाजपेयी, बीएलओ सुपरवाइजर विनोद भट्ट, अतिरिक्त एईआरओ राजेश पांडे, अपने सहयोगियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के बीएलए तथा क्षेत्र की जागरूक जनता को दिया। उन्होंने कहा कि मतदाताओं के सहयोग और सकारात्मक सहभागिता के बिना यह कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा कर पाना संभव नहीं था।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में आईजी का जनसंवाद, साइबर अपराध से लेकर महिला सुरक्षा तक हर मुद्दे पर खुलकर हुई चर्चा

उन्होंने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि लोगों ने न केवल एसआईआर अभियान में सहयोग किया, बल्कि उन्हें सम्मान और उत्साह भी दिया, जिससे निर्धारित लक्ष्य हासिल करने में मदद मिली। विजय कर्नाटक की इस उपलब्धि को निर्वाचन कार्य में समर्पण और जिम्मेदारी का उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बेटे से मिलने निकले थे, मौत ने रास्ते में घेरा... सड़क हादसे में छह की जान गई