उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

नैनीझील में मिला शव, गुमशुदगी के मामलों से मिलान कर रही पुलिस

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – पर्यटन नगरी नैनीताल की नैनीझील में बुधवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मॉलरोड स्थित झील में शव उतराता देख नाव चालकों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को झील से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया।

जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब 9 बजे झील में नाव संचालन कर रहे नाव चालकों की नजर पानी में उतराते एक युवक के शव पर पड़ी। शव दिखाई देने की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  सीसीटीवी और सर्विलांस से खुला सुराग, गोरापड़ाव डकैती का एक और आरोपी गिरफ्तार

सूचना पर कोतवाली पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को झील से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो सकी है।

कोतवाल राजेंद्र रावत ने बताया कि मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। इसके लिए आसपास के थानों से संपर्क किया जा रहा है तथा हाल में दर्ज गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  SIR में नाम कटने की अफवाहों पर विराम, प्रशासन बोला—पहले होगा सत्यापन

पुलिस के अनुसार युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग की सक्रियता से ज्योलिकोट में बढ़ी जांच, 43 लोगों की सचल वाहन से स्क्रीनिंग

घटना के बाद मॉलरोड और झील क्षेत्र में लोगों के बीच चर्चा का माहौल बना रहा। पुलिस ने आमजन से भी मृतक की पहचान के संबंध में कोई जानकारी होने पर पुलिस को सूचित करने की अपील की है।