उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

भाजपा संगठन में नई जिम्मेदारी, जितेन्द्र मेहता को मिला अहम पद

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – भारतीय जनता पार्टी ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता एवं समाजसेवी जितेन्द्र मेहता ‘जीतू’ को भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ का उत्तराखंड प्रदेश संयोजक नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

जितेन्द्र मेहता लंबे समय से संगठनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। पार्टी के प्रति उनकी निष्ठा, समर्पण और संगठनात्मक अनुभव को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  पानी भरने पहुंचे परिवार को मिला खौफनाक नजारा, टंकी में थे 27 सांप - परिवार के उड़े होश

नवनियुक्त प्रदेश संयोजक जितेन्द्र मेहता ने भाजपा के केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी ईमानदारी और समर्पण के साथ खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक कला, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण एवं प्रचार-प्रसार के लिए विशेष रूप से कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के माध्यम से संगठन की विचारधारा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों और अभियानों का आयोजन भी किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यटन नगरी की स्वच्छता को मिलेगी रफ्तार, मुख्यमंत्री ने रवाना किए कूड़ा वाहन

जितेन्द्र मेहता की नियुक्ति पर भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं संगठन पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। पार्टी नेताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व और अनुभव का लाभ संगठन को प्रदेशभर में मिलेगा तथा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ को नई दिशा और ऊर्जा प्राप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  शक्तिफार्म में बड़ा सड़क हादसा: कार की टक्कर से युवती घायल,कार मौके से फरार चालक फरार