उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

वीकेंड ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर पुलिस अलर्ट, प्रमुख स्थलों पर बढ़ाई निगरानी

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वीकेंड पर पर्यटन स्थलों में बढ़ने वाली पर्यटकों और श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए नैनीताल पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में नैनीताल, कैंची धाम और भीमताल क्षेत्र में सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए।

पुलिस द्वारा प्रमुख पर्यटन स्थलों, बस स्टेशनों, रेलवे स्टेशनों, पार्किंग स्थलों और संवेदनशील क्षेत्रों में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए डॉग स्क्वॉड और एंटी सबोटाज टीम की भी तैनाती की गई, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं और सामानों की गहन जांच की।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने छात्रावास की बालिकाओं संग सुना प्रधानमंत्री का 134वां संस्करण, छात्राओं से किया संवाद

वीकेंड के दौरान भारी संख्या में पहुंचे पर्यटकों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। साथ ही प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पर्यटकों की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने और सुरक्षित यात्रा के प्रति जागरूक भी किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  विकास भवन में हुई समीक्षा बैठक, सभी ब्लॉकों में MIS अपडेटेशन पर जोर

नैनीताल पुलिस ने आमजन और पर्यटकों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपात स्थिति में डायल-112 के माध्यम से पुलिस सहायता प्राप्त की जा सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-लालकुआं क्षेत्र में अग्निशमन संसाधनों की पड़ताल, सभी हाइड्रेंट मिले चालू

पुलिस प्रशासन का कहना है कि पर्यटन सीजन के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि पर्यटक और श्रद्धालु सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव कर सकें।