उत्तराखण्ड क्राइम रामनगर

रामनगर में पुलिस का प्रहार, अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – जनपद में अपराध और अवैध हथियारों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत रामनगर पुलिस को एक महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान एक युवक को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में तथा पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी रामनगर अमित कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चला रही थी।

यह भी पढ़ें 👉  बेहतर पुलिस सेवाओं की दिशा में कदम, बनभूलपुरा थाने का एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

इसी दौरान 29 मई 2026 को वन निगम ग्राउंड, गुल्लरघट्टी रामनगर क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को रोका। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 12 बोर का एक अवैध देशी तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार युवक की पहचान ताहिर पुत्र हसनैन निवासी कनोरी, थाना बाजपुर, जनपद ऊधमसिंहनगर के रूप में हुई है। आरोपी की उम्र 25 वर्ष बताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हरेला पर हरित उत्तराखंड का संकल्प, जिलेभर में चला महा पौधारोपण अभियान

बरामदगी के आधार पर आरोपी के खिलाफ कोतवाली रामनगर में एफआईआर संख्या 167/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  विधायक सरिता आर्य ने किया जनकल्याण शिविर का शुभारंभ, लोगों की सुनी समस्याएं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में “ऑपरेशन प्रहार” और “ऑपरेशन लगाम” के तहत अवैध गतिविधियों, असामाजिक तत्वों और अपराधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। गिरफ्तारी अभियान में उप निरीक्षक सोमेंद्र सिंह, कांस्टेबल गगन भंडारी एवं कांस्टेबल अमित कुमार शामिल रहे।