उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

देश के प्रतिष्ठित सम्मान से गौरवान्वित हुए उत्तराखंड के वरिष्ठ जननेता भगत सिंह कोश्यारी

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को देश के प्रतिष्ठित “पद्म भूषण” सम्मान से सम्मानित किए जाने पर उनके हल्द्वानी स्थित आवास पहुंचकर शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

इस अवसर पर महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि यह सम्मान भगत सिंह कोश्यारी के लंबे सार्वजनिक जीवन, राष्ट्रसेवा, सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कोश्यारी जी का मार्गदर्शन और स्नेह समाज तथा जनप्रतिनिधियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  काफिला रोककर जनता से मिले धामी, अधिकारियों को दिए समस्या समाधान के निर्देश

महापौर ने स्नेहपूर्वक उन्हें “भगतदा” कहकर संबोधित करते हुए कहा कि उनके साथ कार्य करने का अवसर मिलना अपने आप में गर्व और सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि भगतदा का अनुभव, अनुशासन, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा प्रेरित करता है।

गजराज सिंह बिष्ट ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड की मिट्टी से जुड़े ऐसे जननेता हैं, जिन्होंने अपने संघर्ष और मेहनत से प्रदेश का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है। पहाड़ की संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं से उनका गहरा जुड़ाव उन्हें जनता के बीच विशेष पहचान दिलाता है।

यह भी पढ़ें 👉  जलजनित बीमारी पर कैड़ा सख्त, बोले-स्वच्छ पानी और स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही नहीं

उन्होंने कहा कि भगतदा केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि जनता के दिलों में बसने वाले लोकप्रिय जननेता हैं। उनके सहज स्वभाव, सरल व्यवहार और जनसेवा की भावना ने उन्हें समाज के हर वर्ग में सम्मान दिलाया है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट ने गिनाईं मोदी सरकार की योजनाएं, सैकड़ों लोगों ने लिया कार्यक्रम में हिस्सा

महापौर ने कहा कि भगत सिंह कोश्यारी का जीवन संघर्ष, सेवा और सादगी की प्रेरणादायक मिसाल है। उनके व्यक्तित्व में विनम्रता और नेतृत्व क्षमता का अद्भुत समन्वय देखने को मिलता है। अंत में महापौर गजराज सिंह बिष्ट ने ईश्वर से भगत सिंह कोश्यारी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर मार्गदर्शन की कामना की।