उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

CSR फंड से बदलेगी नैनीताल जिले की तस्वीर, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – विकास भवन सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे की अध्यक्षता में कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व (CSR) निधि को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के विकास कार्यों और जनहित योजनाओं में बैंकों की भागीदारी बढ़ाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का संचालन मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे एवं जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक अमित वाजपेयी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान जनपद के विभिन्न प्रमुख बैंकों के प्रतिनिधियों ने कॉरपोरेट सामाजिक दायित्व के तहत पूर्व में किए गए कार्यों तथा वर्तमान में संचालित योजनाओं की जानकारी प्रस्तुत की।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल:-2 किलोमीटर तक निगरानी और 40 मिनट उड़ान क्षमता वाले ड्रोन से बढ़ेगी सुरक्षा

समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिले के विकास और जनहित से जुड़े कई नए कार्य बैंकों को आवंटित किए। इनमें नैनीताल जिले का सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा लाइट स्थापना, बाड़बंदी, वाहनों की व्यवस्था, वन्यजीवों की सुरक्षा हेतु पिंजरा स्थापना तथा शिक्षा क्षेत्र में सहयोग जैसे कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बैठक में विशेष रूप से बैंक ऑफ बड़ौदा को तिकोनिया चौराहे के सौंदर्यीकरण एवं रखरखाव की जिम्मेदारी सौंपी गई, जबकि केनरा बैंक को काठगोदाम चौराहे के सौंदर्यीकरण और रखरखाव का कार्य दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर हल्द्वानी में हाई अलर्ट, पुलिस ने कसी सुरक्षा व्यवस्था

मुख्य विकास अधिकारी ने सभी बैंकों को निर्देशित किया कि उन्हें आवंटित कार्य निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं, ताकि जनसुविधाओं में सुधार के साथ जिले के सौंदर्यीकरण को भी बढ़ावा मिल सके।

यह भी पढ़ें 👉  नाबालिगों को वाहन देना पड़ा भारी, पुलिस ने वाहन मालिकों पर दर्ज किए मुकदमे