उत्तराखण्ड उधम सिंह नगर

सफाई कर्मचारी की पत्नी ने सुपरवाइजर पर लगाया अश्लील बातें करने का आरोप नगर पंचायत गूलरभोज में सफाई कर्मी बैठे धरने पर…

ख़बर शेयर करें -

नगर पंचायत गूलरभोज में दीपावली के दिन सफाई कर्मचारी एवं प्राइवेट कंपनी के सुपरवाइजर कृष्णा पांडे के बीच नगर पंचायत में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी जिस पर सफाई कर्मी रवि को कुछ समय के लिए सस्पेंड करते हुए काम से हटा दिया गया था.

यह भी पढ़ें 👉  महिला स्वयं सहायता समूहों को मिलेगा राष्ट्रीय बाजार, हल्द्वानी में 250 स्टॉलों के साथ सजेगा सरस मेला

 

लेकिन सुपरवाइजर कृष्णानंद पांडे से माफी मांगने के लिए सफाई कर्मी रवि अपनी पत्नी के साथ उनसे मिले जिस पर कृष्णा पांडे द्वारा ये आश्वासन दिया गया कि मुझे एक रात की मोहलत दो और मैं अपने सीनियर से बात कर आपको कल बताऊंगा लेकिन अब सफाई कर्मी रवी की पत्नी प्रीति ने यह आरोप लगाया है कि कृष्णा पांडे उन से अश्लील बात कर रहा है जिस पर सफाई कर्मी रवि कृष्णा पांडे के साथ मारपीट करते हुए उसे गूलरभोज चौकी ले गया जहां पर चौकी इंचार्ज द्वारा मुकदमा पंजीकृत करते हुए जांच शुरू कर दी गई.

 

यह भी पढ़ें 👉  भूस्खलन से टूटी सड़क की सुध लेगी सरकार, टपूवा-बबियाड़ मार्ग के लिए 73 लाख की तैयारी

वहीँ जब इ०स पुरे मामले के बारे में नगर पंचायत चेयरमैन अनीता दुबे से बात की गई तो उन्होंने इस आरोप को खारिज करते हुए और इसे सफाई कर्मी की मनमानी करार देते हुए मजबूरी में बाहर से लोगों को बुलाने की बात कही।