उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

निर्वाचन विभाग की तैयारी तेज, एसआईआर कार्यक्रम को लेकर अधिकारियों ने दिए निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – तहसील हल्द्वानी अंतर्गत शनिवार को नगर निगम सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने की। इस दौरान विधानसभा क्षेत्र 56-लालकुआं के 51 तथा विधानसभा क्षेत्र 60-कालाढूंगी के 151 बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया एवं दायित्वों की विस्तृत जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  ‘लखपति दीदी’ अब बनेंगी ‘करोड़पति दीदी’, रामनगर में सरस मेले का आगाज; महिला समूहों के उत्पादों की जमकर सराहना

प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रेजेंटेशन के माध्यम से बीएलओ को मतदाता सूची के पुनरीक्षण की पूरी प्रक्रिया समझाई गई। अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने कहा कि एसआईआर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक पात्र और वैध मतदाता का नाम मतदाता सूची में शामिल करना तथा अपात्र व्यक्तियों के नाम सूची से हटाना है।

उन्होंने बीएलओ को निर्देशित करते हुए कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दें और पात्र मतदाताओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए जागरूक करें।

एडीएम ने बताया कि 01 जुलाई 2026 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल किए जाएंगे। इसके लिए 07 जून से 08 जुलाई तक बीएलओ घर-घर जाकर फार्म वितरित करेंगे और भरे हुए फार्म पुनः एकत्रित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  दवा कारोबार में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, काशीपुर में तीन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कार्रवाई

उन्होंने बताया कि 14 जुलाई को प्रारंभिक मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी, जिसके बाद दावे और आपत्तियों की सुनवाई होगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 15 सितम्बर 2026 को किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  मिठाई और डेयरी उत्पादों की गुणवत्ता जांचने बाजार में उतरी खाद्य विभाग की टीम, पांच दुकानों को 15 दिन की मोहलत

प्रशिक्षण कार्यक्रम में तहसीलदार कुलदीप पांडे, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी एचडी पांडे, सहायक परियोजना अधिकारी शिल्पा जोशी सहित अन्य अधिकारी एवं बीएलओ उपस्थित रहे।