उत्तराखण्ड ज़रा हटके रामनगर

एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर अपराधियों पर सख्ती, दो शातिर अपराधियों को जिले से किया बाहर

ख़बर शेयर करें -

रामनगर – जनपद नैनीताल में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नैनीताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो शातिर अपराधियों को छह माह के लिए जिला बदर कर दिया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के उद्देश्य से की गई।

यह भी पढ़ें 👉  एक साल के कार्यकाल के बाद नई जिम्मेदारी, अमित सैनी को पुलिस ने दी विदाई

पुलिस के अनुसार जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के आदेश के अनुपालन में धारा 3/4 गुण्डा अधिनियम के तहत दोनों आरोपियों को आगामी छह माह के लिए जनपद सीमा से बाहर किया गया। रामनगर पुलिस द्वारा दोनों अपराधियों को जनपद सीमा से बाहर प्रतापपुर बॉर्डर काशीपुर छोड़ दिया गया। साथ ही चेतावनी दी गई कि बिना अनुमति जिले में प्रवेश करने पर उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  कैंची धाम जाने की खुशी मातम में बदली, सड़क हादसे में युवक की मौत

जिला बदर किए गए आरोपियों में केवल सिंह निवासी बाजपुर हाल निवासी रामनगर तथा इमरान निवासी पूछड़ी रामनगर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार केवल सिंह के खिलाफ चोरी और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं, जबकि इमरान के खिलाफ अवैध शराब तस्करी से जुड़े कई मामले दर्ज हैं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के जन्मदिन पर भीमताल में सेवा कार्यक्रम, रक्तदान के साथ सुनीं जनसमस्याएं

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।