उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

गौवंश संरक्षण को लेकर बड़ी बैठक, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – उत्तराखण्ड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को सर्किट हाउस काठगोदाम में पशु क्रूरता निवारण समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में निराश्रित गौवंश की समस्या के समाधान, गौशालाओं की स्थिति तथा गौवंश के प्रति अपराधों पर प्रभावी रोक लगाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में आयोग अध्यक्ष राजेन्द्र अन्थवाल ने कहा कि राज्य सरकार निराश्रित पशुओं के संरक्षण को लेकर गंभीरता से कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत पांच निराश्रित पशुओं की देखभाल करने पर 80 रुपये प्रतिदिन की दर से भुगतान किया जाता है। इस योजना का उद्देश्य सड़कों पर छोड़े जा रहे आवारा पशुओं के संरक्षण को बढ़ावा देना और किसानों को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ में भीषण गर्मी में ठंडे पानी को तरसे राहगीर, खराब पड़े वाटर कूलर

उन्होंने जनपद के सभी विकास खण्डों में संचालित गौशालाओं की जानकारी लेते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में भूमि आवंटन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, वहां गौशालाओं के निर्माण कार्य में तेजी लाई जाए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि गौलापार, चोरगलिया, कैंचीधाम और मालधनचौड़ क्षेत्रों में भूमि चिन्हीकरण की प्रक्रिया प्राथमिकता के आधार पर चल रही है।

अध्यक्ष अन्थवाल ने कहा कि गौसेवा आस्था और संवेदनशीलता से जुड़ा विषय है। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि गौवंश से जुड़े मामलों और शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के ICU में हादसा: AC ब्लास्ट के बाद मची अफरा-तफरी, महिला की मौत से उठे बड़े सवाल

उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि स्कूलों में बच्चों को गाय के महत्व और संरक्षण के बारे में जानकारी दी जाए ताकि आने वाली पीढ़ी अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूक हो सके।

बैठक में यह भी कहा गया कि जिन क्षेत्रों में पशु क्रूरता की घटनाएं अधिक सामने आती हैं, वहां विशेष निगरानी रखी जाए। साथ ही लोगों से अपील की गई कि गौवंश से संबंधित किसी भी घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें और अफवाहों से बचें।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में छिपकर रह रहा था दिल्ली का वांछित आरोपी, पुलिस जांच में खुलासा

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. डीसी जोशी ने बताया कि ग्राम्य गौ सेवक योजना के तहत जनपद के पर्वतीय क्षेत्रों में 54 लोगों का चयन किया गया है, जिनमें से 24 लोगों को योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि इस योजना के क्रियान्वयन में नैनीताल जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डे, अपर जिलाधिकारी सौरभ असवाल, नगर आयुक्त पारितोष वर्मा, सीओ अमित कुमार, डॉ. आरके रंजन, डॉ. सर्वणा, डॉ. एके रावत, डॉ. एस. हृयांकी सहित नगर निकायों के अधिकारी एवं गौशाला संचालक उपस्थित रहे।