उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर मरीजों को फल वितरित, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि के अवसर पर सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय, हल्द्वानी में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों एवं उनके तीमारदारों को केले और फ्रूटी वितरित कर सेवा एवं संवेदनशीलता का संदेश दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा देश के विकास, तकनीकी क्रांति और आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

यह भी पढ़ें 👉  मंत्री कैड़ा ने सीएम धामी के सामने रखा भीमताल का दर्द, टूटी सड़कों की मरम्मत और निर्माण नियमों में राहत की मांग

जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को आधुनिक सोच और तकनीकी विकास की नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि संचार क्रांति और युवाओं को नई सोच से जोड़ने में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।

समाजसेवी हेमन्त पाल आर्य ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन सेवा, सद्भाव और विकास की भावना का प्रतीक था। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

यह भी पढ़ें 👉  कार में जबरन बैठाकर जंगल ले गए दो युवक, मारपीट के बाद दी जान से मारने की धमकी; चार आरोपी गिरफ्तार

जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी एससी विभाग नैनीताल एडवोकेट पंकज कुमार ने कहा कि राजीव गांधी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और गांव-गांव तक विकास पहुंचाने का ऐतिहासिक कार्य किया। उन्होंने कहा कि उनके आदर्श आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

यह भी पढ़ें 👉  दवा कारोबार में नियमों की अनदेखी पड़ी भारी, काशीपुर में तीन प्रतिष्ठानों पर प्रशासन की कार्रवाई

कार्यक्रम में गौलापार चोरगलिया महिला ब्लॉक अध्यक्ष विद्या क्वीरा, जिला प्रवक्ता हरेंद्र क्वीरा, समाजसेवी हेमन्त पाल आर्य, एडवोकेट पंकज कुमार सहित कांग्रेस कार्यकर्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।