उत्तराखण्ड क्राइम नैनीताल

ऑपरेशन प्रहार में नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन, फरार वारंटियों को दबोचा

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत जनपद पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहे वारंटियों और वांछित अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना तल्लीताल और भीमताल पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो फरार वारंटियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के दिशा-निर्देशन और क्षेत्राधिकारी नैनीताल अंजना नेगी के पर्यवेक्षण में थाना तल्लीताल पुलिस ने कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी मौ. नासिर निवासी अलीखां मोहल्ला, काशीपुर को गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें 👉  धार्मिक स्थलों पर पहुंचे राज्यपाल, आध्यात्मिक ऊर्जा और शांति का किया उल्लेख

पुलिस के अनुसार आरोपी फौजदारी वाद संख्या 1148/2019 तथा विभिन्न गंभीर धाराओं से संबंधित मामले में वांछित चल रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी को उसके निवास स्थान काशीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक श्याम सिंह बोरा और कांस्टेबल धर्मेंद्र साहनी शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में छिपकर रह रहा था दिल्ली का वांछित आरोपी, पुलिस जांच में खुलासा

वहीं दूसरी ओर क्षेत्राधिकारी भवाली रविकांत सेमवाल के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक अन्य वारंटी प्रकाश नाथ गोस्वामी निवासी बिठौरिया, मुखानी को गिरफ्तार किया। आरोपी संबंधित फौजदारी वाद में लंबे समय से वांछित चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand:-चारधाम यात्रा में टूट सकते हैं पुराने रिकॉर्ड, 25 दिनों में 12.60 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

भीमताल पुलिस टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक महेंद्र राज सिंह, कांस्टेबल मनोज पंत, सतीश राणा और नरेंद्र सिंह राणा शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत फरार अभियुक्तों और वारंटियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा कानून से बचने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।