उत्तराखण्ड क्राइम भीमताल

‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत पुलिस को सफलता, 160 टेट्रा पैक शराब बरामद

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – जनपद में अवैध शराब तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत भीमताल पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई “ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2026” और “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के अंतर्गत की गई।

यह भी पढ़ें 👉  दमुवाढूंगा में पुलिस-एसओजी का छापा, लाखों की चरस बरामद, आरोपी दबोचा गया

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के निर्देशन तथा पुलिस अधिकारियों के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक भीमताल राजेश यादव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून_दोपहर में बाहर निकलने से बचे,एडवाइजरी जारी,मैदानों में बढ़ेगा हीट का अटैक,अगले 4 दिन भीषण गर्मी

इसी दौरान सलड़ी-जमरानी क्षेत्र में पुलिस टीम ने एक सेंट्रो कार को रोककर जांच की। तलाशी के दौरान वाहन से 160 टेट्रा पैक अवैध देशी मसालेदार शराब बरामद की गई।

पुलिस ने मौके से वाहन चालक मुकेश चंद्र पलड़िया निवासी भीमताल को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली भीमताल में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी के रामपुर रोड पर पत्रकार से मारपीट का मामला, आंख गंभीर रूप से घायल, इलाज जारी

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अवैध शराब और नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।