उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

भीमताल में खराब हुई एम्बुलेंस, पुलिस ने तत्परता दिखाकर पहुंचाई सहायता

ख़बर शेयर करें -

भीमताल/नैनीताल – नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए संकट की घड़ी में सहायता पहुंचाई। दिल्ली से पिथौरागढ़ के थल क्षेत्र की ओर जा रही एक एम्बुलेंस भीमताल मोड़ के पास अचानक खराब हो गई, जिससे उसमें सवार परिजन परेशान हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  कच्ची शराब माफियाओं पर सख्त एक्शन, आबकारी विभाग ने की ताबड़तोड़ कार्रवाई

बताया गया कि एम्बुलेंस में एक महिला का पार्थिव शरीर रखा हुआ था और परिवारजन उसे अंतिम संस्कार के लिए अपने गृह क्षेत्र ले जा रहे थे। इसी दौरान वाहन में तकनीकी खराबी आने से रास्ते में स्थिति उत्पन्न हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  मतदाता सूची पुनरीक्षण को लेकर प्रशासन अलर्ट, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

घटना की सूचना मिलने पर यातायात निरीक्षक भूपेश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल सहायता उपलब्ध कराई। पुलिसकर्मियों ने एम्बुलेंस को धक्का लगाकर सड़क से सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मदद की तथा आगे की व्यवस्था कर शोक संतप्त परिवार को गंतव्य की ओर रवाना कराया।

पुलिस की इस त्वरित सहायता और संवेदनशील व्यवहार की स्थानीय लोगों एवं परिजनों ने सराहना की।

यह भी पढ़ें 👉  रूह कंपा देने वाले हत्याकांड की गुत्थी अब तक बरकरार, AI से तलाशे जा रहे सुराग

नैनीताल पुलिस ने कहा कि “मित्रता, सेवा और सुरक्षा” के उद्देश्य के तहत आमजन की सहायता और सुरक्षा के लिए पुलिस लगातार तत्पर है।