Uncategorized

ईंधन बचत और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश लेकर पैदल निकले मुख्य विकास अधिकारी

ख़बर शेयर करें -

भीमताल – जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल द्वारा चलाए जा रहे ईंधन बचत एवं पर्यावरण संरक्षण अभियान के तहत गुरुवार को मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पांडे स्वयं पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे।

मुख्य विकास अधिकारी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ईंधन संरक्षण समय की महत्वपूर्ण आवश्यकता बन गया है। उन्होंने जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की कि दैनिक कार्यों में वाहनों का सीमित उपयोग करें तथा अनावश्यक वाहन प्रयोग से बचें, जिससे ईंधन की खपत कम की जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल ने दिया संदेश— पैदल चलें, ईंधन बचाएं और पर्यावरण सुरक्षित रखें

उन्होंने कहा कि पैदल चलना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि लोग छोटी दूरी तय करने के लिए वाहनों के बजाय पैदल चलने की आदत अपनाएं तो इससे ईंधन की बचत के साथ स्वस्थ जीवनशैली को भी बढ़ावा मिलेगा।

मुख्य विकास अधिकारी ने भीमताल विकास भवन परिसर सहित विकास विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से इस अभियान को जनभागीदारी के रूप में अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों से ही ऊर्जा संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लक्ष्य को प्रभावी रूप से हासिल किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ललित मोहन रयाल ने दिया संदेश— पैदल चलें, ईंधन बचाएं और पर्यावरण सुरक्षित रखें