उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

ऑपरेशन प्रहार के तहत संदिग्ध बाइक चालकों पर शिकंजा,बिना नंबर प्लेट दौड़ रही 35 बाइकें सीज

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी – जनपद नैनीताल में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत चोरगलिया पुलिस ने संदिग्ध वाहन चालकों और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर प्लेट और पहचान छुपाकर सड़कों पर हुड़दंग मचा रहे 35 दोपहिया वाहनों को सीज किया है।

एसपी सिटी हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल और क्षेत्राधिकारी लालकुआं अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चोरगलिया हरपाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान और पैदल गश्त की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में ऑपरेशन प्रहार में पुलिस की कार्रवाई तेज, अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

चेकिंग के दौरान पुलिस ने ऐसे बाइक चालकों को चिन्हित किया जो जानबूझकर नंबर प्लेट हटाकर या बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे थे। पुलिस के अनुसार ऐसे वाहन चालक अक्सर पहचान छुपाकर सड़क पर अराजकता फैलाते हैं।

कार्रवाई के तहत चौकी कुंवरपुर क्षेत्र में 15 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से छह बाइकें अभी भी चौकी परिसर में निरुद्ध हैं। वहीं थाना चोरगलिया क्षेत्र में 20 बाइकें सीज की गईं, जिनमें से 12 वाहन अभी भी थाने में खड़े हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन और उपचार में लापरवाही का आरोप, परिजनों में आक्रोश

पुलिस ने इस दौरान अभिभावकों की भूमिका पर भी चिंता जताई। अधिकारियों का कहना है कि कई मामलों में नाबालिग या युवक बिना नंबर वाली बाइक घरों में खड़ी करते हैं, लेकिन परिवार के लोग इस पर आपत्ति नहीं जताते। पुलिस ने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करें, क्योंकि ऐसी लापरवाही किसी बड़ी दुर्घटना या अपराध को जन्म दे सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  एडीएम कौस्तुभ मिश्र ने विभागों को किया अलर्ट, 15 जून से पहले पूरी हों सभी तैयारियां

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्पष्ट संदेश दिया है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सड़क पर अराजकता फैलाने वाले तत्वों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। पहचान छुपाकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।