उत्तराखण्ड ज़रा हटके रुद्रपुर

रुद्रपुर जिला अस्पताल में ऑक्सीजन और उपचार में लापरवाही का आरोप, परिजनों में आक्रोश

ख़बर शेयर करें -

रुद्रपुर। जवाहर लाल नेहरू जिला अस्पताल में प्रसव के बाद एक महिला की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतका के परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जानकारी के अनुसार सिंह कॉलोनी निवासी सौरभ मिश्रा ने अपनी गर्भवती पत्नी ज्योति पांडे (28 वर्ष) को बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। परिजनों का आरोप है कि भर्ती के समय अस्पताल में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और नर्सिंग स्टाफ के भरोसे ही उपचार चल रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  तीन राज्यों में जीत का असर, रुद्रपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जीत का उत्सव

रात करीब डेढ़ बजे ज्योति ने एक पुत्री को जन्म दिया, लेकिन प्रसव के कुछ समय बाद उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजनों का आरोप है कि महिला को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, बावजूद इसके समय पर समुचित उपचार नहीं मिल सका।

परिजनों का कहना है कि अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त व्यवस्था नहीं थी। साथ ही महिला को दूसरे अस्पताल रेफर करने की मांग भी पूरी नहीं की गई। आरोप है कि ज्योति की मौत रात में ही हो गई थी, लेकिन इसकी सूचना परिवार को सुबह दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड पर स्पीड का कहर रोकने उतरी पुलिस, इंटरसेप्टर गन से 20 वाहनों के चालान

घटना के बाद अस्पताल परिसर में हंगामे की स्थिति बन गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, अनियमितताओं पर जारी नोटिस