उत्तराखण्ड क्राइम हल्द्वानी

“ऑपरेशन प्रहार” में रामनगर और बनभूलपुरा पुलिस की संयुक्त सफलता – दो गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी/रामनगर – वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन में जनपद में अपराध और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में रामनगर और बनभूलपुरा पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए दो अभियुक्तों को अवैध गांजा और स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल, क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी/लालकुआं अमित कुमार तथा क्षेत्राधिकारी रामनगर सुमित पाण्डे के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी के आगमन को लेकर चाक-चौबंद सुरक्षा, एसपी क्राइम ने पुलिस बल को किया ब्रीफ

▪️ रामनगर पुलिस की कार्रवाई

प्रभारी निरीक्षक रामनगर सुशील कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अभियान चलाकर उजाला मैरिज हॉल ट्रक यूनियन के पास स्थित खाली प्लॉट से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान कादिर पुत्र सरदार खां, निवासी गूलरघट्टी, रामनगर (उम्र 28 वर्ष) के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से 9.334 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  महिलाओं की मेहनत ने बदली तस्वीर, शक्ति स्वयं सहायता समूह बना आत्मनिर्भरता की मिसाल

इस संबंध में थाना चोरगलिया में एफआईआर संख्या 136/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सोमेन्द्र सिंह, कांस्टेबल महबूब आलम और कांस्टेबल गगन भंडारी शामिल रहे।

▪️ बनभूलपुरा पुलिस की कार्रवाई

वहीं कोतवाली बनभूलपुरा पुलिस ने प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र फर्त्याल के नेतृत्व में चेकिंग अभियान के दौरान दानिश का बगीचा क्षेत्र से एक युवक को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी मो. हासिम पुत्र बरकत अली, निवासी उत्तर उजाला (उम्र 19 वर्ष) के कब्जे से 9.87 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 78/2026 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीड़ में बिछड़ी 10 वर्षीय बच्ची, पुलिस की अनाउंसमेंट से नाना-नानी तक पहुंची

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक जगवीर सिंह, कांस्टेबल दिलशाद अहमद, कांस्टेबल सुनील कुमार और कांस्टेबल सुच्चा सिंह शामिल रहे।

पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” के तहत जनपद में नशे के कारोबारियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।