उत्तराखण्ड कालाढूंगी ज़रा हटके

कालाढूंगी में पुलिस चेकिंग के दौरान खुला फर्जी नंबर प्लेट का मामला,चालक मौके पर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें -

कालाढूंगी – जनपद नैनीताल में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” के तहत कालाढूंगी पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रही एक महिंद्रा थार को पकड़ते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, 4 मई 2026 को प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में पुलिस टीम नयाँगांव तिराहे के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान एक काले रंग की थार संदिग्ध अवस्था में आती दिखाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  उधम सिंह नगर में “खाता किराए पर देना पड़ा भारी, साइबर ठगी में फंसे युवा”

पुलिस द्वारा वाहन रोकने का संकेत देने पर चालक ने गाड़ी रोककर भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम जसपाल सिंह उर्फ सोनू (36 वर्ष), निवासी बैलपोखरा, कालाढूंगी बताया।

जांच के दौरान आरोपी वाहन के वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। जब वाहन पर लगी नंबर प्लेट UK 04 AF 6111 को ई-चालान मशीन से जांचा गया तो वाहन का स्वामी कोई अन्य व्यक्ति पाया गया। आगे की पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने साथी की मदद से वाहन की मूल नंबर प्लेट (UK 12 F 0005) हटाकर दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट लगा दी थी, ताकि पहचान छिपाई जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस में भावनात्मक पल, तीन कर्मियों को दी गई गरिमामयी विदाई

पुलिस ने आरोपी को धारा 318(4) बीएनएस के तहत गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही वाहन को कब्जे में लेकर थाना कालाढूंगी में एफआईआर संख्या 42/2026 दर्ज की गई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के साथी प्रभजोत की तलाश जारी है। गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में निजी स्कूलों पर प्रशासन का सख्त एक्शन, अनियमितताओं पर जारी नोटिस