उत्तराखण्ड ज़रा हटके नैनीताल

“नैनीताल पुलिस अलर्ट मोड में, यातायात नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई तेज”

ख़बर शेयर करें -

नैनीताल – वीकेंड के दौरान नैनीताल जनपद में बढ़ते पर्यटक आवागमन और यातायात दबाव को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अपराध/यातायात डॉ. जगदीश चंद्र के पर्यवेक्षण में जिलेभर में विशेष ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  भीमताल में विकास योजनाओं की बड़ी समीक्षा, 441 करोड़ की परियोजनाओं पर सख्ती

इस विशेष व्यवस्था के तहत नैनीताल पुलिस द्वारा प्रमुख सड़कों, चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार सड़कों पर सक्रिय ड्यूटी कर रहे हैं, ताकि जाम की स्थिति उत्पन्न न हो और स्थानीय लोगों व पर्यटकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में बुजुर्गों के सम्मान में सरकार प्रतिबद्ध: सीएम धामी ने गिनाईं कल्याणकारी योजनाएं

पेट्रोलिंग तेज, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई
पुलिस द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जा रही है।

पार्किंग व्यवस्था पर विशेष ध्यान
यातायात को नियंत्रित रखने के लिए पार्किंग व्यवस्था को भी सुव्यवस्थित किया गया है। निर्धारित पार्किंग स्थलों के उपयोग को अनिवार्य किया गया है और इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  “17 साल की बेटी की शादी कर रहे थे परिजन, टीम ने पहुंचकर रुकवाया बाल विवाह”