उत्तराखण्ड ज़रा हटके हल्द्वानी

हल्द्वानी में वरिष्ठ नागरिकों के लिए खास खेल आयोजन,सम्मान और सक्रियता का संगम

ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी –  समाज कल्याण विभाग एवं वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद उत्तराखंड के संयुक्त तत्वावधान में हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम में वरिष्ठ नागरिकों के लिए दो दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत परिषद के अध्यक्ष रामचंद्र गौड़ द्वारा की गई।

इस अवसर पर उन्होंने बताया कि वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संवर्धन, सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने तथा आपसी समन्वय को मजबूत करने के उद्देश्य से “वरिष्ठ नागरिक सम्मान एवं खेल समारोह” के अंतर्गत विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई बेतालघाट में रोजगार का बड़ा अवसर, अशोक लीलैंड कैंपस में 16 प्रशिक्षार्थियों का चयन

कार्यक्रम में विभिन्न आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिताओं में फुटबॉल, वॉलीबॉल और बैडमिंटन जैसे खेल शामिल रहे। फुटबॉल प्रतियोगिता में हल्द्वानी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अल्मोड़ा टीम को 9-0 के बड़े अंतर से पराजित किया। वहीं वॉलीबॉल में हल्द्वानी टीम ने रामनगर को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की।

बैडमिंटन प्रतियोगिता में 70 प्लस श्रेणी में हरि मोहन आर्य विजेता रहे, जबकि महिला 60 वर्ष श्रेणी में राजश्री तिवारी ने जीत हासिल की। पुरुष 60 वर्ष वर्ग का फाइनल मुकाबला अरविंद पांडे और नवीन चंद पाठक के बीच होना शेष है।

यह भी पढ़ें 👉  रुद्रपुर में विकास का बिगुल, कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की रखी गई नींव

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से वरिष्ठ नागरिकों को न केवल सम्मान मिलता है, बल्कि वे शारीरिक और मानसिक रूप से भी सशक्त बनते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 30 अप्रैल को सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज प्रेक्षागृह में आयोजित होने वाला सम्मान समारोह होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पुष्कर सिंह धामी विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित करेंगे। इस अवसर पर अनिल कुमार डब्बू, शांति भट्ट, भुवन भास्कर पांडे, लीलाधर पांडे, वीएस रौतेला सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  क्रेन की चपेट में बाइक सवार सेल्समैन की मौत, पत्नी-बच्ची गंभीर घायल

साथ ही समाज कल्याण विभाग के निदेशक डॉ संदीप तिवारी, अपर सचिव प्रकाश चंद, संयुक्त निदेशक पूजा नेगी समेत विभिन्न जिलों से आए वरिष्ठ नागरिकों और अधिकारियों ने कार्यक्रम में भाग लिया। यह आयोजन वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, स्वास्थ्य और सक्रिय जीवनशैली को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।